Home » News Update » व्यवहार न्यायालय परिसर का बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड के द्वारा निरीक्षण किया गया।

व्यवहार न्यायालय परिसर का बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड के द्वारा निरीक्षण किया गया।

तेनुघाट:  तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर का बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड के द्वारा निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी की बाद जहां बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय परिसर की जांच की गई। उसके बाद बोकारो एसपी के निर्देशानुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर की भी जांच की गई। तेनुघाट न्यायालय परिसर की जांच के समय तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की अगुवाई कर रहे थे। सर्वप्रथम कोर्ट हाजत की जांच की गई। उसके बाद पूरा न्यायालय परिसर और अगल-बगल की जांच हुई। जांच में कहीं पर कुछ भी नहीं पाया गया। जांच दल में बी डी डी एस जगुआर रांची, सी आई डी बोकारो, सी आई डी स्पेशल ब्रांच बोकारो की टीम मौजूद थे। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal