Home » News Update » अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का आवेदन किया।

अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का आवेदन किया।

तेनुघाट: झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव पद के हेतु अधिवक्ता स्वाति सिन्हा, एम के श्रीवास्तव, ज्योति आनंद, आशुतोष आनंद तेनुघाट पहुंचकर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का आवेदन किया। बताते चले की 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के लिए पूरे झारखंड में अधिवक्ता सदस्य अपना-अपना मतदान करेंगे। उसी को लेकर झारखंड बार काउंसिल में सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद स्वाति सिन्हा, मौली सिन्हा, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, ज्योति आनंद, आशुतोष आनंद सहित अन्य अधिवक्ता तेनुघाट पहुंचकर वहां के अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु सभी से मिली और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान श्रीमती स्वाति सिन्हा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वरीय अधिवक्ता, युवा अधिवक्ता, दिव्यांग अधिवक्ता के हित में कई कार्य करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता सुरक्षा के लिए भी संकल्प लिया। महिला अधिवक्ता के हित के लिए भी कई प्रकार के कार्य करने का आश्वासन दिया। आगे बताया कि किसी भी तरह की समस्या अगर अधिवक्ताओं को आती है तो उसको दूर करने का अति शीघ्र प्रयास करेंगे। आगे बताया कि उन्हें झारखंड के सभी अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया है और वह सभी के आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगी। हमेशा अधिवक्ता संघ के सदस्यों के खुशी दुख में साथ खड़ी रहेंगी। अपने चुनाव प्रचार के दौरान श्रीमती स्वाति सिन्हा ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, राम विश्वास महथा, राम बल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बासु दे, प्रमोद कुमार भगत, इरफान अहमद, मो मोबीन, मो सबीर अंसारी, मजहर जानी, विनोद कुमार गुप्ता, सहित अन्य अधिवक्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तेजू करमाली, जीवन सागर, सहित अधिवक्ता के साथ साक्षी कुमारी, अजय अंबष्ट, मंटू कुमार, अनुप्रिया, छोटू कुमार साहित कई अन्य लोग उनके साथ थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal