Home » News Update » जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में नवडीहा एवं हीरोडीह को प्रखंड बनाने की मांग उठाई।

जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में नवडीहा एवं हीरोडीह को प्रखंड बनाने की मांग उठाई।

जमुआ: विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में क्षेत्र की जनता की महत्वपूर्ण मांग को उठाते हुए नवडीहा एवं हीरोडीह को नया प्रखंड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए भी दूर स्थित प्रखंड मुख्यालय तक जाना पड़ता है।

विधायक मंजु कुमारी ने सदन को अवगत कराया कि नवडीहा एवं हीरोडीह क्षेत्र की बड़ी आबादी लंबे समय से अलग प्रखंड बनाने की मांग कर रही है। यदि इन दोनों स्थानों को प्रखंड का दर्जा दिया जाता है, तो क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं उनके नजदीक मिल सकेंगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि नया प्रखंड बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी तेजी आएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।

विधायक मंजु कुमारी ने राज्य सरकार से इस जनहित से जुड़े विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नवडीहा एवं हीरोडीह को प्रखंड बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह जमुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता की हर समस्या और मांग को सदन में उठाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal