गोमिया: प्रखंड के झिरकी स्थित ईदगाह परिसर में सोमवार को पूरे गांव के लोगों के लिए सामूहिक इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। यह आयोजन अबुल हुसैन और कमरुल ने अपने भाईयो के साथ मिलकर अपने स्वर्गीय पिता अब्दुल रसीद की वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर किया।
इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोग ईदगाह पहुंचे और रोजा खोलकर इफ्तार में शामिल हुए। इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत समेत विभिन्न प्रकार के पकवान की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अब्दुल रसीद को याद करते हुए उनके लिए दुआ की और उनके परिवार के इस नेक पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इफ्तार के बाद सभी लोगों ने मिलकर देश और समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
