Home » News Update » शिरडी में होगा नानक साईं भक्त सम्मेलन,प्रीतम भाटिया को बनाया गया केंद्रीय उपाध्यक्ष

शिरडी में होगा नानक साईं भक्त सम्मेलन,प्रीतम भाटिया को बनाया गया केंद्रीय उपाध्यक्ष

संस्था का कार्यक्षेत्र नयी दिल्ली,पंजाब,महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड भी होगा

महाराष्ट्र: साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक और अध्यक्ष युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.इस बात की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक पत्र जारी कर दी है।

श्री बोकारे ने प्रीतम भाटिया के सामाजिक और धार्मिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है.श्री भाटिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट,ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन,रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट,साईं सेवा ट्रस्ट और विभिन्न संस्थाओं से बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं.बताते चलें कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक भी हैं.

श्री भाटिया ने कहा कि नानक साईं फाउंडेशन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे.उन्होने बताया कि शिरडी में एक भक्त सम्मेलन का आयोजन 25 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर किया जा रहा है जिसमें दिल्ली,महाराष्ट्र और झारखंड से कुछ साईं भक्त जुटने वाले हैं.उन्होने बताया कि शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन की सफलता और प्रचार प्रसार के लिए नानक साईं फाउंडेशन,साईं मानव सेवा ट्रस्ट,साईं सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट जैसी संस्थाओं द्वारा प्रयास किया जा रहा है.

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्यालय व प्रमुख कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र में गुरू गोविंद सिंह की तपोभूमि हुजूर साहिब नांदेड़ है.इसके अलावा संस्था का कार्यक्षेत्र पंजाब और नयी दिल्ली के बाद अब बिहार व झारखंड भी होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal