Home » News Update » पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांग पत्र

पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांग पत्र

Patratu news: राज्य के पंचम बजट सत्र के दौरान बड़कागाँव विधायक रोशन लाल चौधरी ने माननीय पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पतरातु डैम के समग्र पर्यटन विकास से संबंधित लंबित योजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। इस संबंध में विधायक ने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से विधायक श्री चौधरी ने पतरातु डैम की प्राकृतिक सुंदरता एवं इसकी अपार पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख करते हुए यहां विभिन्न आधुनिक पर्यटन परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने पतरातु डैम में झूला (हैंगिंग ब्रिज), ग्लास ब्रिज, ट्रॉली झूला (रोपवे) तथा मरीन ड्राइव की तर्ज पर डैम के चारों ओर ड्राइव-वे (पर्यटन सड़क) के निर्माण की मांग रखी।

विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पतरातु डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पहले से ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यदि यहां आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाता है, तो यह राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर्षित होंगे।

माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि पतरातु डैम के पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल की जाएगी और संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

पतरातू संवाददाता गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal