Home » News Update » चतरा के गिद्धौर में ब्राउन शुगर बेचते दो किशोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त

चतरा के गिद्धौर में ब्राउन शुगर बेचते दो किशोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त

चतरा: जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक, चतरा को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सूचना मिली थी कि गिद्धौर के राम सागर तालाब के समीप कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने पूरी सतर्कता के साथ राम सागर तालाब के पास के जंगल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो विधि-विरुद्ध किशोरों को रंगे हाथ अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 4.77 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

इस घटना के संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों निरुद्ध किशोरों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस सफल अभियान में एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के साथ स०अ०नि० महेन्द्र ठाकुर और गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल व चौकीदार मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal