Home » News Update » टंडवा में शिवलोक धाम के सुंदरीकरण और पुल निर्माण के लिए विधायक ने एनटीपीसी को की अनुसंसा

टंडवा में शिवलोक धाम के सुंदरीकरण और पुल निर्माण के लिए विधायक ने एनटीपीसी को की अनुसंसा

टंडवा: (चतरा) सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्जवल दास ने टंडवा क्षेत्र के विकास और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने एनटीपीसी के महाप्रबंधक आलोकनाथ त्रिपाठी से दूरभाष पर बातचीत कर सीएसआर मद से दो महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति देने की अनुशंसा की।विधायक ने बताया कि टंडवा के चंद्रू धाम स्थित शिवलोक धाम हाल ही में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। यह स्थान स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी मरम्मत और सुंदरीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि सीएसआर मद से इस धार्मिक स्थल का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र की धार्मिक पहचान को भी मजबूती मिले।इसके साथ ही विधायक ने टंडवा बाजार से केरेडारी पथ में नदी पर पुल निर्माण की भी अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पुल टंडवा क्षेत्र के लिए लाइफलाइन के समान है। पुल के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि इस पुल का निर्माण हो जाता है तो टंडवा बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय व्यापार और व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी। इस संबंध में टंडवा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने भी दोनों योजनाओं की महत्ता पर विस्तार से एनटीपीसी के जीएम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुल बनने से टंडवा बाजार टांड़ की रौनक और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

एनटीपीसी के महाप्रबंधक आलोकनाथ त्रिपाठी ने पूरी गंभीरता के साथ सभी बातों को सुना और इन योजनाओं पर यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।इस दौरान मंडल कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास के लिए इन योजनाओं को अत्यंत आवश्यक और जनहितकारी बताया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal