Home » News Update » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन सम्मानित

गोमिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर प्रखंड कार्यालय गोमिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो द्वारा सामाजिक संस्था न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन तथा इसकी संस्थापक सुनीता सिंह को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए संस्था और उसकी संस्थापक को सम्मानित किया गया है।

विशेष तौर पर बिरहोर समुदाय समाज मुख्य धारा से कट रहे हैं जो विलुप्त की कगार पर हैं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास काफी सराहनीय है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थापक सुनीता सिंह ने प्रखंड प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal