Home » News Update » LPG सिलेंडर की कमी पर CM हेमंत सोरेन ये बोल गये…

LPG सिलेंडर की कमी पर CM हेमंत सोरेन ये बोल गये…

राँची : राजधानी रांची में गैस की कमी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के बाद मीडिया से बातचीत में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हालात अजीब हो गये हैं, “जब ऐसी स्थिति बनती है तो जानकारी पहले मिलनी चाहिये, लेकिन यहां तो घटना पहले हो जाती है और जानकारी बाद में मिलती है। आगे-आगे देखिये, ये लोग और कौन सा दिन दिखायेंगे।” CM ने कहा कि गैस की किल्लत और महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। छोटे-मोटे काम करके परिवार चलाने वाले लोग मुश्किल में हैं। सामान्य वर्ग से लेकर गरीब तक सभी का जीवन प्रभावित है। लोगों के लिये रोजमर्रा का खर्च उठाना कठिन हो गया है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि “आप लोगों को गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है?” राज्य में बढ़ती परेशानी को देखते हुये Jharkhand State Minorities Commission भी मैदान में उतर आया है। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर झारखंड में गैस की किल्लत की जानकारी दी है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है और ऐसे में गैस की कमी से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस महीने ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे पर्व-त्योहार हैं। आयोग ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इन त्योहारों को देखते हुये LPG सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

मोहम्मद कलीम अंसारी की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal