Home » News Update » जन्मदिन पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों – बुजुर्गों के साथ बिताया समय

जन्मदिन पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों – बुजुर्गों के साथ बिताया समय

सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम – सोलागडीह वृद्ध आश्रम का किया दौरा

बोकारो: गुरुवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना और बच्चों का मुंह मीठा* कराया। उपायुक्त ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

सीएसआर कार्यक्रम का किया अवलोकन

मानव सेवा आश्रम में उपायुक्त ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दिव्यांग बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सुधार किया जा सके।

सोलागडीह वृद्ध आश्रम का किया दौरा

इसके बाद उपायुक्त ने सोलागडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुँचे। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया।

गुरूजी वाटिका का निरीक्षण

वृद्ध आश्रम के समीप आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्थापित गुरूजी वाटिका का भी निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने परिसर की सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त के इस पहल से बच्चों और बुजुर्गों में प्रसन्नता देखी गई। उपस्थित लोगों ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal