Home » News Update » चतरा में कोर्ट से लौटते युवक की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में दो साजिशकर्ता गिरफ्तार

चतरा में कोर्ट से लौटते युवक की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में दो साजिशकर्ता गिरफ्तार

चतरा: जिले में शुक्रवार शाम एक खौफनाक वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। चतरा कोर्ट से तारीख पर गवाही देकर घर वापस जा रहे विकास कुमार (उर्फ करमजीत कुमार) नामक युवक की जवाहर नवोदय विद्यालय के पास करीब 100 मीटर दूर रास्ते पर तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव का निवासी था और उसके पिता का नाम खुशियाल साव है। घटना शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है, जिसमें युवक को कई गोलियां मारी गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर संदीप सुमन, थाना प्रभारी सदर अवधेश सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। मात्र 12 घंटे के अंदर हथियार सप्लाई करने वाले राजेश घांसी और साजिश रचने वाली लीला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान लीला देवी उम्र 38 वर्ष पति आदित्य साव पता कूड़ालोगां थाना टंडवा जिला चतरा दूसरा राजेश घांसी उम्र 36 वर्ष पिता बीरेन्द्र घासी पता उपटापानी थाना टंडवा जिला चतरा के रूप में किया गया।

मृतक के पिता के आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 75/2026 दिनांक 14.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61 BNS तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)a/27/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

छापेमारी दल में शामिल प्संदीप सुमन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अवधेश सिंह थाना प्रभारी सदर, पु.अ.नि. कासिम अंसारी, पु.अ.नि. मनीष कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह घटना प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतक एक नाबालिग से संबंधित मामले में कोर्ट में गवाही देने आया था। पुलिस जांच में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal