Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर 14 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48,888 मामलों का निष्पादन कर लगभग तेरह करोड़ रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया। जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग के 13,686 मामले में लगभग दस करोड़ अस्सी लाख रुपए, बैंक विभाग के 339 मामलों में एक करोड़ अट्ठासी लाख रुपए, चेक बाउंस के 18 मामले में लगभग उन्नीस लाख रुपए, उत्पाद विभाग के एक मामलों में लगभग एक हजार रुपए, अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय के 62 मामले, सहित प्री लिटिगेशन के मामलों सहित अन्य कई विभाग के मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया था। इसकी पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा मौजूद थे। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर दीपक चंद्र गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जायसवाल, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, अतिशय, उपासी कुमारी, वीणा देवी सहित न्यायिक कर्मीगण, पीएलवी के सदस्य उपस्थित थे। यहां उपस्थित सभी न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायायिक कर्मी, पीएलवी, बैंक कर्मी, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों सहित उपस्थित अन्य सभी को एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने साधुवाद दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal