Home » News Update » गिरिडीह पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

गिरिडीह पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

गिरिडीह: शनिवार, 14 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गिरिडीह स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने की।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वारंट और कुर्की के निष्पादन, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के मामलों को शीघ्र पूरा करने तथा माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों को समय पर निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों के निष्पादन एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal