Home » News Update » झिरकी ईदगाह मैदान में इफ्तार दावत का आयोजन, थाना प्रभारी का हुआ स्वागत

झिरकी ईदगाह मैदान में इफ्तार दावत का आयोजन, थाना प्रभारी का हुआ स्वागत

गोमिया: प्रखंड के झिरकी स्थित ईदगाह मैदान में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के सौजन्य से इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के बड़ी संख्या में रोजेदार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए और सामूहिक रूप से इफ्तार किया।

कार्यक्रम के दौरान अंजुमन कमेटी की ओर से कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।

इफ्तार दावत में गांव के अंजुमन कमेटी सदर गुलाम रब्बानी, सेक्रेटरी कलीम अंसारी, हाजी अब्दुल कुदूस,  शराफत हुसैन, मो गुलशरीफ, मो इम्तियाज, मो हाशिम, अबुल हुसैन, हाजी अबुलकलाम, समीर अंसारी, आशिक अंसारी, शमशेर अंसारी,  उप मुखिया अकरम रजा, बुजुर्ग, युवा और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

वही थाना प्रभारी के द्वारा बच्चों के बीच खेलकूद की सामग्री भी वितरण किये। श्री प्रजापति के द्वारा ओपी थाना क्षेत्र के कई बच्चों एवं युवा के बीच खेलकूद को बढ़ावा देते हुए खेलकूद की सामग्री वितरण करते रहते हैं जिससे युवाओं के बीच खेलकूद में रुचि बढ़ती नजर आ रही है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal