राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल ने दी अंतिम सलामी जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।
बोकारो: गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय स्व० माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को साड़म पश्चिमी स्थित बोकारो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल द्वारा दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी गई।
अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व० माधव लाल सिंह के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंतिम यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में शोक की लहर व्याप्त रही। लोगों ने स्व० माधव लाल सिंह अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
मौके पर माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा समेत अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
