Home » News Update » केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मिले विधायक कुमार उज्ज्वल, रखीं 3 बड़ी मांगें

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मिले विधायक कुमार उज्ज्वल, रखीं 3 बड़ी मांगें

सिमरिया में मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज और कोयला ढुलाई के लिए अलग सड़क की मांग

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा (चतरा) सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं, सड़क सुरक्षा एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ रखा। 1.मेडिकल/इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग: विधायक ने कहा कि टंडवा क्षेत्र से सीसीएल एवं एनटीपीसी जैसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से देश को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसलिए क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज अथवा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए, ताकि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े 2.कोयला ढुलाई के लिए वैकल्पिक सड़क: विधायक ने पिपरवार, चट्टी बरियातु एवं पकरी बरवाडीह परियोजनाओं से प्रतिदिन चलने वाले भारी कोयला वाहनों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कोयला ढुलाई हेतु अलग वैकल्पिक सड़क निर्माण की मांग की। 3.सड़क सुरक्षा: विधायक ने कहा कि सिमरिया, टंडवा, चतरा एवं गिद्धौर मार्ग पर आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं छोटे वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए पृथक मार्ग बनाना अत्यंत आवश्यक है ।केंद्रीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने विधायक की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal