Home » News Update » जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, विभागों को दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, विभागों को दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सभी आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हो और नियमित अनुश्रवण किया जाए, ताकि किसी भी शिकायत का लंबित न रह जाए।”

नियमित जनता दरबार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal