बेरमो: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो (एसडीपीओ) बशिष्ठ नारायण सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर रविन्द्र कुमार सिंह को बेरमो अनुमंडल का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।
रविन्द्र कुमार सिंह इससे पूर्व बोकारो थर्मल थाना प्रभारी तथा बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस विभाग में उनकी कार्यशैली और क्षेत्र की जानकारी को देखते हुए लोगों को उनसे बेहतर पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
