परवेज़ आलम कि रिपोर्ट
पलामू — पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार क़ो छतरपुर प्रखंड सह अंचल कार्याकल पहुंचे, इस दौरान बीडीओ सह सीओ कार्यकल मे उपस्थित नही पाए गए, जानकारी दी गई कि बीडीओ मुंकेरी गाँव मे आंगनवाड़ी सेविका चयन कार्य के लिए गए है, कार्यकल पहुंचते ही सीधे उपायुक्त अंचल अधिकारी कक्ष मे गए, वहां पहले मौजूद आमजनों से मुलाक़ात की एंव उनकी समस्या सुननी शुरू कर दी

जनसुनवाई के दौरान एक 70 वर्षीय वृद्ध लाठी के सहारे एंव लड़खड़ाते हुए अपनी समस्या क़ो लेकर कार्याकल पहुंचे थे, यह देखकर उपायुक्त ने खुद आगे बढे और वृद्ध क़ो सराहा देकर बैठाया और पुरे धैर्य से उनकी बातों क़ो सुना, वृद्ध ने आपसी बटवारा से सबंधित अपनी शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखा, आवेदन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने सबंधित अंचल अधिकारी क़ो मामले मे आवश्यक एंव उचित करवाई करने क़ो निर्देश दिया,
आज खाली हाथ नही लौटेंगे – दिव्यांग क़ो ऑन स्पॉट मिली ट्राई साईकिल, दिव्यांग उपेंद्र यादव ने उपायुक्त क़ो बताया की उन्हें ट्राई साईकिल की जरुरत है जिसे उपायुक्त ने मानवीय दिखाते हुए कहा की आपको निराश होने की जरुरत नही है आज आप अपने साथ ट्राई साइकल लेकर ही जायेंगे, तत्काल मिले ट्राई साइकल से उपेंद्र यादव के चेहरे पर ख़ुशी दिखाई दिया,
बिना कारण जनता क़ो दौड़ाना पड़ेगा महंगा
बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों क़ो स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा की बिना वाजिब कारण आमजनों क़ो कार्यालय का चक्कर लगवाना बर्दास्त नही किया जाएगा
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
