बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बोकारो समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं…” जनता दरबार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार के दौरान शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान कई शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
