बेरमो /बोकारो थर्मल मे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को गोविंदपुर पंचायत एफ के लहरिया टांड गांव में सामुदायिक स्वच्छता और साफ-सफाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीटीपीएस द्वारा सीएसआर के समन्वय से सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) पार्थसारथी मुखर्जी, सहायक प्रबंधक (स्वास्थ्य) डॉ. रितांकर चक्रवर्ती, ईटी एचआर मो. उमैर राशिद, ईटी एचआर अंकित राज सिंह, एफ पंचायत की मुखिया कविता कुमारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डॉ. चक्रवर्ती और पार्थसारथी मुखर्जी ने स्थानीय लोगों को घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है.
इस अवसर पर एफ पंचायत मुखिया कविता कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक की उपस्थिति में गांव के मंदिर को 2 कूड़ेदान भी दान किए गए. ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया.
बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
