Home » News Update » पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डुमरी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डुमरी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

डुमरी (गिरिडीह): देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार शाम डुमरी अनुमंडल अंतर्गत चिरैया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डू मलिक के नेतृत्व में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

आम जनता की आर्थिक कमर टूट रही: गुड्डू मलिक

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डू मलिक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बेहिसाब बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बेतहाशा महंगाई का सीधा असर आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है, जिससे घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सरकार को इसे तुरंत नियंत्रित करना चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल हुए:

नागेश्वर मंडल, सरफराज अहमद, गुड्डू मलिक, तुरब अली अंसारी, भुवनेश्वर दास, धर्मेंद्र साव।

रईसा खातून, फूलमानी देवी, जब्बार अंसारी, मनोज जायसवाल, दिलीप कुमार, महेंद्र प्रसाद।

बिंद सरफराज आलम, युसूफ अंसारी, नूर आलम, टिंकू महतो, ओमप्रकाश, शेखावत अंसारी।

आशीष कुमार, शिव कुमार, दिनेश कुमार, राजेश टूरी, सद्दाम अंसारी, सोहेल अंसारी और छोटू कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।

डुमरी से विनय पांडे की रिपोर्ट।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal