Home » News Update » डुमरी युवा कांग्रेस ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

डुमरी युवा कांग्रेस ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

डुमरी से विनय पांडे की रिपोर्ट

डुमरी: बुधवार को डुमरी अनुमंडल निरीक्षण भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि अत्यंत गरिमामयी माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने देश के निर्माण में पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विषम परिस्थितियों में भी चाचा नेहरू ने न सिर्फ देश की डगमगाती अर्थव्यवस्था को संभाला, बल्कि भारत को आधुनिक और विकसित बनाने की मजबूत नींव भी रखी। उनके दूरदर्शी फैसलों के कारण ही आज भारत वैश्विक पटल पर एक मजबूत शक्ति के रूप में खड़ा है।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे:

युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डु मलिक, प्रदेश स्तर के नेता नागेश्वर मंडल, खुर्शीद अंसारी, तुरबाली अंसारी, जाकिर अंसारी, तोफीक अंसारी, अंबुज कुमार चौधरी, नासिर अंसारी, सिराज अंसारी, सुल्तान अंसारी, अफजल अंसारी, मासूम अंसारी, सदाकत अंसारी समेत कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal