Home » News Update » हुसैनाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किया पैदल मार्च

हुसैनाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किया पैदल मार्च 

हुसैनाबाद – पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

पलामू: ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एक दिन पूर्व शांति समिति की बैठक के बाद बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदरनगर के बीडीओ विश्वा मालवा, इंस्पेक्टर विनोद राम, हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी आदि ने दलबल के साथ पैदल मार्च किया एवं शहर के सभी संवेदनशील मार्गों का भ्रमण किया एवं लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। पैदल मार्च का शुरुआत हुसैनाबाद थाना परिसर से पटेल चौक, मधुशाला रोड, गांधी चौक, लंबी गली, मोकबरा रोड, मुख्य बाजार, सब्जी बाजार आदि स्थानों पर किया गया। मौके पर एसआई मुकेश कुमार, देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता, दंगवार पिकेट पुलिस एवं हुसैनाबाद थाना के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal