Home » News Update » विश्व तंबाकू निषेध दिवस: कथारा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: कथारा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

बेरमो/कथारा मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कथारा में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्त भारत निर्माण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. रैली कथारा ओपी थाना परिसर से कथारा चौक तक निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को तंबाकू और अन्य नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में बोकारो के नशा मुक्ति योजना के सिविल सर्जन, केबी कॉलेज बेरमो के प्रोफेसर, समाज सेवी सुनीता सिंह एवं शिक्षकगण शामिल हुए. कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति भी रैली में बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और उनका हौसला बढ़ाया.वक्ताओं ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ता है. अंत में सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal