Home » News Update » डीवीसी कोनार की पहल: छोटकी चिदरी में 200 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड, कॉटन बैग देकर दिया प्लास्टिक मुक्ति का संदेश

डीवीसी कोनार की पहल: छोटकी चिदरी में 200 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड, कॉटन बैग देकर दिया प्लास्टिक मुक्ति का संदेश

बेरमो /दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोनार परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर छोटकी चिदरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशानिर्देश पर गोमिया प्रखंड के नव प्राथमिक मध्य विद्यालय, छोटकी चिदरी में महिलाओं और किशोरियों के बीच 200 सैनिटरी पैड का वितरण किया गया. कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन डॉ. बीएन मंडल, डॉ. एजाज अहमद, वार्ड सदस्य गीता देवी, जल सहिया संगीता देवी, आंगनवाड़ी सेविका हेमंती देवी और सहायिका भद्री देवी ने किया. इस दौरान डॉक्टरों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, होने वाली परेशानियों और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों पर खुलकर चर्चा की. हेल्थ इंस्पेक्टर अमन टोप्पो ने भी स्वच्छता संबंधी जरूरी जानकारियां साझा कीं.

कार्यक्रम के संचालन में सीएसआर कर्मी टेकलाल महतो, विवेक केरकेट्टा, शिक्षक सुरेश साव और महेश साव का सक्रिय सहयोग रहा,छोटकी चिदरी में ही आयोजित दूसरे कार्यक्रम में डीवीसी टीम ने ग्रामीण महिलाओं को पॉलीथिन बैग के दुष्प्रभाव बताए और उसके विकल्प के रूप में कॉटन बैग का प्रयोग करने की सलाह दी. कॉटन बैग वितरण में ग्रामीण रणजीत साव और चेतलाल साव ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया.

डीवीसी के स्वच्छता कार्यक्रमों को लेकर विस्थापित गांव छोटकी चिदरी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया.

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal