Home » News Update » स्वच्छता पखवाड़ा में नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

स्वच्छता पखवाड़ा में नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बेरमो /दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोनार परियोजना द्वारा 16 से 30 मई तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जमनीजारा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देना था.

कार्यक्रम परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ. मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव, प्रबंधक चंदन कुमार, सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार, डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी बी.एन. मंडल, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, संजय दास, महेश प्रजापति, राज आलोक, विवेक करकेटा, टेकलाल महतो एवं तोहिद अंसारी मौजूद रहे.

नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली संदेश दिया. आरुषि कुमारी, अरविंद बेसरा, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, तुलेश्वरी कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं रानी कुमारी की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा.

 

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया. डीवीसी की इस पहल को क्षेत्र में जनजागरूकता के लिए सराहनीय कदम बताया जा रहा है.

बेरमो से राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal