Home » News Update » बोकारो थर्मल पावर प्लांट में 31 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराया, HOP सुशील कुमार अरजरिया ने किया लोकार्पण; देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में 31 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराया, HOP सुशील कुमार अरजरिया ने किया लोकार्पण; देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

बेरमो/बोकारो थर्मल डीवीसी के 500 मेगावाट वाले बोकारो थर्मल पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को एक गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक 31 मीटर ऊंचे हाईमास्ट विशाल राष्ट्रीय ध्वज का गरिमामय लोकार्पण हुआ.

गगनचुंबी तिरंगे का अनावरण एचओपी सह मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने किया. ध्वजारोहण के बाद पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा.

*HOP ने कहा – राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा देगा तिरंगा:

मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि यह गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संप्रभुता, अखंडता और अटूट गौरव का प्रतीक है. पावर प्लांट परिसर में इस विशाल तिरंगे की स्थापना से न केवल संपूर्ण क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी, बल्कि यह हर दिन यहां काम करने वाले सभी कर्मियों के भीतर राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नई ऊर्जा का संचार भी करेगा.

उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्लांट की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया.

 

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:*

 

इस मौके पर वरीय महाप्रबंधक (O&M) मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (HR) एए कुजूर, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, एसके महापात्र, सोमेन मंडल, नरेश मुरस्कर, उप महाप्रबंधक (DGM) सुरजीत सिंह, तीताबर रहमान, शैलेंद्र कुमार तथा अभिजीत दुले उपस्थित रहे.

इसके साथ ही वरीय प्रबंधक (HR) पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रशांत कुमार, शशि शेखर, मनीष कुमार चौधरी, रजत शुभ्रा डे, संदीप भगत, देव प्रसाद खां, सुनील कुमार, गुंजन कुमार, राकेश कुमार, सूरज कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal