Home » News Update » विश्व पर्यावरण दिवस पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने फुसरो आवास में किया वृक्षारोपण, कहा- शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ लगाना जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने फुसरो आवास में किया वृक्षारोपण, कहा- शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ लगाना जरूरी

बेरमो: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार 5 जून 2026 को गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने फुसरो स्थित अपने आवास के बगीचे में वृक्षारोपण कर पौधा लगाया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पर्यावरण की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है. शुद्ध वातावरण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वर्तमान समय में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है. पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

लोगों से की अपील – हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

रविंद्र कुमार पांडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी वृक्षारोपण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया.

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal