बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की आवासीय काॅलोनी मुर्गी फार्म स्थित एचएम काॅलोनी में बुधवार को गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने 15वें वित्त आयोग मद से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करवाया.काॅलोनीवासी उक्त काॅलोनी में सड़क निर्माण करवाने की मांग डीवीसी प्रबंधन से वर्षों से कर रहे थे,प्रबंधन का ध्यान नहीं था.बाद में काॅलोनी के लोगों ने पंचायत के मुखिया से पीसीसी सड़क निर्माण करवाने की मांग की.मुखिया द्वारा सड़क निर्माण करवाने की बात पर डीवीसी के भू-संपदाधिकारी सह वरीय प्रबंधक सुरजीत सरकार ने बोकारो थर्मल के सभी छह पंचायतों के मुखिया को पत्र द्वारा सूचित किया था कि डीवीसी की जमीन या काॅलोनी में पंचायत का कोई भी विकास संबंधी कार्य करवाने के पूर्व डीवीसी से एनओसी लेना अनिवार्य होगा,ऐसा नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.बावजूद बुधवार को मुखिया ने काॅलोनीवासियों की मांग पर पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य आरंभ करवाया जिससे काॅलोनीवासियों में हर्ष व्याप्त है l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
