Home » News Update » हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प, नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों ने लगाए पौधे

हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प, नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों ने लगाए पौधे

हुसैनाबाद (पलामू): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुसैनाबाद नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को टाउन हॉल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने संयुक्त रूप से अनुमंडल कार्यालय के पीछे स्थित मैदान के समीप पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पृथ्वी को पुनः हरा-भरा, स्वच्छ एवं जीवनदायिनी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।

वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

मौके पर वार्ड पार्षद बबीता देवी, पियरिया देवी, अनिता साह, उमा देवी, आनंद कुमार, शंभू कुमार, अभिमन्यु कुमार, सरवरी बीबी, नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा, नगर मिशन प्रबंधक राकेश सिंह, कनीय अभियंता, सुपरवाइजर अवधेश कुमार, रवि कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद सुदर्शन राम, पिंटू गुप्ता सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से वृक्षारोपण और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal