बेरमो: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन की ओर से स्थानीय पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान प्लांट के मुख्य गेट से लेकर ओवरब्रिज तक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.
रैली का नेतृत्व एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने किया. रैली में शामिल अधिकारी और कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के नारे लगा रहे थे. रैली के समापन के बाद ओवरब्रिज सहित पावर प्लांट परिसर में सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने पौधा लगाकर की.
इसके बाद वरीय जीएम (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव, जीएम (एचआर) एए कुजूर, जीएम (विद्युत) राजेश विश्वास, एसके महापात्र, नरेश मुरस्कर और सोमेन मंडल, डीजीएम तीताबर रहमान और सुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
एचओपी ने कहा- पर्यावरण संरक्षण सबका सामूहिक कर्तव्य:
एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि ग्लोबल वामिंर्ग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है. प्रकृति के संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं. डीवीसी प्रबंधन औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय प्रबंधक देव प्रसाद खां, पार्थ सारथी मुखर्जी, सरफराज शेख, संदीप भगत, प्रशांत कुमार, शशिशेखर, सुनील कुमार, राकेश कुमार, गुंजन कुमार और सूरज कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में डीवीसी के इंजीनियर, अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
राजेश सागर की रिपोर्ट
