Home » News Update » डुमरी में भीषण सड़क हादसा: मासूम समेत पिता की मौत, चार घायल

डुमरी में भीषण सड़क हादसा: मासूम समेत पिता की मौत, चार घायल

डुमरी: डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पिपराडीह पुल के पास शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता की इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। हादसे में एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खांकीकला निवासी अब्बू हयात अपनी पत्नी रूबीना खातून, पुत्री अलीना परवीन तथा छह वर्षीय पुत्र अमीनुल के साथ बाइक से बेरगी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पिपराडीह पुल के समीप एक कार ने आगे चल रही उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहली कार से जा भिड़ी, जिससे दुर्घटना और भीषण हो गई।

हादसे में बाइक सवार परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमीनुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अब्बू हयात और रूबीना खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। हालांकि धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अब्बू हयात ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों तथा बाइक को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal