बोकारो: 100 डेज टीबी कैंपेन के अंतर्गत शुक्रवार को गरहबासा आंगनबाड़ी केंद्र (AWW Garhabasa) में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी रोग की पहचान एवं रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
शिविर के दौरान एचएच एक्स-रे मशीन (HH X-Ray Machine) की सहायता से कुल 90 व्यक्तियों का एक्स-रे परीक्षण किया गया। यह कार्य एसटीएस संजय सिंह, एसटीएलएस चंदन मुखर्जी एवं टीबीएचवी नीरज कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
इसके अलावा शिविर में लोगों के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी) तथा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की भी जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 डेज टीबी कैंपेन का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा समाज को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। शिविर का सफल संचालन स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्थानीय सहयोग से किया गया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
