Home » News Update » भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बूथ स्तर पर वृक्षारोपण करने तथा विश्व योग दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं नगर मंडल के संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में एक बूथ अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दलित बस्तियों में जाकर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की।

नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सात प्रमुख विषयों पर बैठक में चर्चा की गई है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से गिरिडीह नगर कमेटी को जिले की सबसे सशक्त इकाई बनाया जाएगा।

बैठक का संचालन राजेश जायसवाल ने किया, जबकि साहिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, विनय सिंह, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, सुनीत कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal