Home » News Update » देवघर प्रेस क्लब भवन के लिए ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने छेड़ा आंदोलन, प्रीतम भाटिया बोले-एकजुटता से ही मिलेगा हक

देवघर प्रेस क्लब भवन के लिए ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने छेड़ा आंदोलन, प्रीतम भाटिया बोले-एकजुटता से ही मिलेगा हक

झारखंड से ही देश में गूंजेगी सुरक्षा कानून की आवाज-नरेश श्रीवास्तव 

देवघर:शनिवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के देवघर आगमन पर सर्किट हाउस सभागार में भव्य स्वागत समारोह सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत देवघर जिले के पत्रकारों द्वारा अतिथि पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत से हुई.समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता के अभाव के कारण ही देवघर प्रेस क्लब भवन आज भी प्रशासन के अधीन है, लेकिन प्रशासन के लिए ये सिर्फ एक बहाना है.उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार संगठित होकर संघर्ष करें तो अपना हक अवश्य मिल सकता है.

श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन पत्रकारों के दो गुट होने का बहाना बनाकर प्रेस क्लब भवन देने से इंकार कर रहा है जबकि वही अधिकारी लोकसभा और विधानसभा जैसे बड़े चुनाव भी सफलतापूर्वक संपन्न कराते आ हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन देवघर में कब्जे वाले प्रेस क्लब भवन को मुक्त करने की मांग को लेकर मुख्य सचिव,कमिश्नर,डीसी,विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक लगातार आवाज उठाता रहेगा.

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने संगठन के मजबूती का मंत्र दिया और एकजुट होकर काम करने को कहा.उन्होंने कहा कि देश में अगर लगातार कोई संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठा रहा है तो वह AISMJWA ही है और मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि हम लोग मिलकर झारखंड से ही इसको लगातार उठाते रहेंगे.

साथ ही पश्चिम बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार ने कहा कि सभी पत्रकार को अपने हक के लिए पहले खुद अपने जिला से आवाज उठाने की जरूरत है और उसके बाद ही संगठन में प्रमंडल और प्रदेश से सभी साथ देते हैं.यदि खबर संकलन के दौरान किसी पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज होता है तो डरें नहीं पहले खुद लड़ने के लिए मजबूती से तैयार रहें फिर संगठन हमेशा और हर तरह से साथ देगा.

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल राजपूत, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रविंद पांडे,प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटारियार,रांची प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी,कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो,बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार,सरायकेला जिला सचिव संदीप महतो,राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार,पंकज दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे.

वही स्वागत करने एवं संगठन हित में अपने विचार रखने वालों में देवघर के स्थानीय पत्रकार वरुण कुमार,गोपाल शर्मा, बबलू साह, अतुल मिश्रा,चमन कुमार, सुजीत कुमार,रंजन कुमार, सत्यम पांडे, प्रकाश,सुमित सहित अन्य पत्रकार भी समारोह में शामिल हुए. बैठक का संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल राजपूत ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन चमन कुमार ने किया.

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal