Home » News Update » बेरमो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक,

बेरमो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक,

तेनुघाट : बेरमो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 20 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन। 35-बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज 08 जून 2026 को अपराह्न 2:00 बजे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)  को लेकर मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। एस आई आर का कार्यक्रम 20 जून से 29 जुलाई तक चलेगा घर-घर सत्यापन भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार की जाना है।  एस आई आर 2026 का कार्यक्रम इस प्रकार है। 1.10.2026 तैयारी, प्रशिक्षण 20.06.2026 से 29.06.2026 बी एल ओ के द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करना है। 30.06.2026 से 29.07.2026 मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 29.07.2026 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 05.08.2026 दावा-आपत्ति दाखिल करने का समय 05.08.2026 से 04.09.2026 दावा-आपत्ति कर सकते हैं, निपटारा 05.08.2026 से 03.10.2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07.10.2026। बीएलओ-2 की नियुक्ति पर सभी दलों को बैठक जोर  दे कर आग्रह किया गया है दलों से BLAs-2 की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।  बी एल ओ द्वारा घर-घर नोशनल नंबर देकर स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है। बेरमो में 3.31 लाख मतदाता, 75.93% मैपिंग पूरी हो चुकी है । बी एल ओ द्वारा की गई मैपिंग के अनुसार 35-बेरमो विधानसभा में कुल 3,31,663 मतदाता हैं। इसमें से 2,51,817 यानी 75.93% मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। 79,846 मतदाता अभी अनमैप्ड हैं, जबकि 48,220 मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं। बैठक में सभी दलों से मैपिंग कार्य में बी एल ओ को सहयोग करने की अपील की गई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal