Home » News Update » जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का किया औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का किया औचक निरीक्षण

गिरिडीह: माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह मार्तंड प्रताप मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मो सफदर अली नैयर, न्यायिक दंडाधिकारी अक्षय शर्मा व डीएलएसए की टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का औचक निरीक्षण किया ।

मुख्य रूप से उक्त टीम के द्वारा जेल मैनुअल के अनुसार मंडल कारा गिरिडीह में बंदियों के लिए तैयार किया जा रहे भोजन एवं पेयजल की गुणवत्ता, कारा के रसोई की देखरेख का जायज़ा लिया गया ।

इसके अतिरिक्त इस निरीक्षण के दौरान कारा में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी से बंदियों के स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई । साथ ही कई बंदियों से बात चीत कर उन्हें मिल रही मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य समस्याओं के विषय पर चर्चा की गई ।

जेल अधीक्षक सुश्री हिमानी प्रिया के द्वारा टीम को जेल में आवंटन के अभाव में हो रही विभिन्न असुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया । इस मौके पर

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने मंडल कारा में स्थित लीगल एड क्लीनिक का भी जायज़ा लिया वहां पर बंदी अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या नहीं होने की जानकारी ली । वंही इस दौरान

जेल प्रशासन को व्यवस्था संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal