Home » News Update » दो दिवसीय सेमिनार के आयोजन का आह्वान, देशभर के कुड़मी प्रतिनिधि होंगे शामिल

दो दिवसीय सेमिनार के आयोजन का आह्वान, देशभर के कुड़मी प्रतिनिधि होंगे शामिल

डुमरी: (गिरिडीह) डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के एसएसकेबी हाई स्कूल मैदान में आगामी 13 एवं 14 जून को आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समाज के पदाधिकारियों ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

सेमिनार की अगुवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य एवं आदिवासी कुड़मी समाज के अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे कुड़मी समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना है। उन्होंने कहा कि सेमिनार में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, कुड़मली भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन, कुड़मी इतिहास को बढ़ावा देने तथा सीएनटी एक्ट सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैजनाथ महतो ने कहा कि वर्षों से कुड़मी समाज अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर समाज के अधिकारों की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों एवं पहचान से जुड़े मुद्दों पर इस सेमिनार में व्यापक मंथन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम सहित विभिन्न राज्यों से भी कुड़मी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे।

अंत में बैजनाथ महतो ने कुड़मी समाज के सभी माता-बहनों एवं भाइयों से सैकड़ों की संख्या में एसएसकेबी हाई स्कूल मैदान, डुमरी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal