Home » News Update » मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, देश के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, देश के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

गिरिडीह: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकु) के नेतृत्व में बरगंडा स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा भारत की आर्थिक मजबूती के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही मां गंगा और मां भारती से प्रार्थना की गई कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र एवं आत्मनिर्भर देश बने तथा विश्व मंच पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, चुन्नू कांत, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विनीता कुमारी, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुनित सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, मनोज संघई, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह, शैवाल घोष, अजय पाठक, नीलू सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, अंशु सिंह, मनोज राम, टिंकू सिन्हा, अमित आर्या, वीरेंद्र वर्मा, सुजीत सिंह, अमर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal