Home » News Update » नशामुक्त झारखंड के लिए बड़ी पहल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जागरूकता रथ

नशामुक्त झारखंड के लिए बड़ी पहल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जागरूकता रथ

रांची: राज्य को नशे के चंगुल से मुक्त करने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए झारखंड सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कल यानी 15 जून 2026 (सोमवार) को ‘निषिध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु राज्यव्यापी जागरूकता अभियान’ का भव्य शंखनाद होने जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत तैयार किए गए विशेष प्रचार वाहनों (जागरूकता रथों) को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हरी झंडी दिखाकर (फ्लैग-ऑफ) रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची से अपराह्न 2:15 बजे आयोजित किया जाएगा।

गाँवों और शहरों तक पहुँचेगा संदेश

यह अभियान पूरी तरह से राज्यव्यापी होगा, जिसके तहत ये प्रचार वाहन झारखंड के तमाम जिलों, प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक करेंगे। गानों, ऑडियो संदेशों और पैम्फलेट्स के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal