Home » News Update » डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल में नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण, 29 जून तक आवेदन

डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल में नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण, 29 जून तक आवेदन

बेरमो: बोकारो थर्मल डीवीसी के सीएसआर विभाग, बोकारो थर्मल द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 30 जून को तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 1 जुलाई को सुबह 10 बजे सीएसआर कार्यालय में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का नया सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा।

आवेदन पत्र 8 जून से 29 जून तक सीएसआर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति तथा पंचायत प्रतिनिधि की अनुशंसा आवश्यक होगी।

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए हिंदी पढ़ने-लिखने का सामान्य ज्ञान जरूरी है। विस्थापित, भू-अधिग्रहित परिवारों एवं सीएसआर पोषक क्षेत्रों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

डीवीसी की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal