पलामू: झारखण्ड मे चल रहे एस आर आई क़ो लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी है, जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अध्यक्ष उदय पासवान के अध्यक्षता मे मंगलवार क़ो सरैडीह पंचायत सचिवालय मे एस आर आई क़ो लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की, बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन सिन्हा बतौर उपस्थित थे
कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए चंदन सिन्हा ने कहा की यहां के अधिकतर लोग क़ो पता नही है की एस आर आई से नाम कटने पर क्या करना चाहिए, ऐसी स्थिति मे jmm के हरेक कार्यकर्त्ता की जिमेवारी है की लोग क़ो सहयोग करें,एंव एक भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नही कटे, वही उन्होंने कहा कि jmm हर बूथ पर बीएलए 2 नियुक्ति की जा रही है, और वे बीएलओ से संपर्क कर सभी मतदाताओं का एस आर आई मे सहयोग करेंगे
बैठक मे सीधेश्वर राम बबन उरांव, सुरेश राम, प्रमोद उरांव, मनोज कुमार, संदीप उरांव संतोष उरांव, आमिर, तनवीर आलम, शिवनाथ उरांव, संजय प्रसाद के साथ दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
