Home » News Update » मंत्री के फटकार के बाद फ्लाइट मोड में कार्यपालक अभियंता

मंत्री के फटकार के बाद फ्लाइट मोड में कार्यपालक अभियंता

डेम एरिया में छाई डंपिंग जारी

तेनुघाट: तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के द्वारा पिछले 11 दिनों से डंप किया जा रहे छाई के विरुद्ध तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने 15 जून 26 को ही महा प्रबंधक टीटीपीएस को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति के साथ तेनुघाट जलाशय के क्षेत्र में डम्प किए गए छाई को डैम परिसर से हटाने के लिए कहा था। किंतु छाई हटाने के बजाय डंप करना टीटीपीएस ने अभी तक बंद नहीं किया है। बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डैम परिसर में छाई डंप करने के विरुद्ध पत्र संख्या 801 दिनांक 15 जून 26 के द्वारा छाई से तेनुघाट बांध जलाशय को होने वाले नुकसान तथा जल प्रदूषण की जानकारी देते हुए डंप किए गए छाई को अविलंब नहीं हटने पर बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दिया था। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस चेतावनी पर स्थानीय विधायक सह पेयजल स्वच्छता मंत्री ने बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाया है। बताया जाता है कि मंत्री के फटकार के बाद कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर फ्लाइट मोड में चले गए हैं और जलाशय परिसर में छाई डंपिंग जारी है। तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं बांध अंचल के अधीक्षण अभियंता को पुनः पत्र देकर छाई से बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया है। श्री रजवार ने कहा कि बरसात के पानी के साथ छाई बहकर जलाशय में चला जा रहा है और इससे डैम का पानी दूषित तो हो ही रहा है साथ ही डैम की जल भंडारण क्षमता में भी भारी गिरावट आ जाए जाएगी। श्री रजवार ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण, गुवाहाटी को उपर्युक्त मामले में अविलंब हस्तक्षेप करने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal