Home » News Update » सभी प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया- ….

सभी प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया- ….

बोकारो: प्रथम पाली में 35- बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 278 से 331 तक, 36-बोकारो विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र एवं 37-चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLO) एवं सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 जून, 2026 को प्रथम पाली में 35- बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 278 से 331 तक, 36-बोकारो विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र एवं 37-चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLO) एवं सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सभी प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया-

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान किया गया तथा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप Enumeration Form के वितरण, संग्रहण, मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करने, ASDD मामलों की पहचान एवं सत्यापन सहित संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्धारित समय-सीमा और प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करते हुए कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए गए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मौके पर बेरमो, बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा के अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बोकारो जिला उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal