Home » News Update » छछनंदो पंचायत में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक, योग्य नागरिकों से फॉर्म-6 भरने की अपील

छछनंदो पंचायत में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक, योग्य नागरिकों से फॉर्म-6 भरने की अपील

डुमरी (गिरिडीह) डुमरी थाना क्षेत्र के छछनंदो पंचायत में मंगलवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मतदाता जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि बीएलए-2 (BLA-2) की नियुक्ति के बाद अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा आवश्यक संशोधन समय पर कराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की गई, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

युवा कांग्रेस गिरिडीह के जिला महासचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू मलिक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार और सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

बैठक में मुन्नी देवी, दिनेश कुमार सहित पंचायत के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प लिया।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal