Home » News Update » जिला कांग्रेस कमेटी ने 66 नेताओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, विष्णुगढ़ के छह पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अब्बास अंसारी बने जिला महासचिव।

जिला कांग्रेस कमेटी ने 66 नेताओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, विष्णुगढ़ के छह पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अब्बास अंसारी बने जिला महासचिव।

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 66 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विष्णुगढ़ प्रखंड के छह पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवीन नियुक्तियों के तहत अब्बास अंसारी, तारकेश्वर महतो और अनिल राय को जिला महासचिव बनाया गया, जबकि विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, बासुदेव महतो और नारायण महतो को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal