तेनुघाट: तेनुघाट रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्टार रितु रंजन कुमार की अगुवाई में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए रितु रंजन कुमार ने कहा कि गिरिडीह रजिस्ट्री ऑफिस में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में यहां शोक सभा की गई है और हम सभी मांग करते हैं कि उनके हत्यारे को सजा मिले। आगे श्री रितु रंजन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या की गई। रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रबोध पंचायत अंतर्गत पेसरा कंडी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गिरिडीह जिला अवर निबंधन कार्यालय में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। लोकसभा में विभा कुमारी सिन्हा, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, रणधीर सिन्हा, धरनी सिन्हा, पंकज पाठक, योगेश नंदन प्रसाद, महेश ठाकुर, उज्जवल कुमार सिन्हा, चंदन ठाकुर, सहित उपस्थित अधिवक्ता, डिडराइटर, ऑफिस कर्मी ने दिवंगत बालेश्वर पटेल दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
