झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के 28 नम्बर भंडारीडीह निवासी मृतक राजकुमार पासवान (48 वर्ष ) के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उनके परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया । इस मौके पर उनके साथ गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान नगर विकास मंत्री ने राजकुमार पासवान की पत्नी के साथ साथ दोनों बेटियों और एकलौता बेटा को आश्वस्त किया कि पुलिस क्लिनिक छोड़कर फरार फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक को शीघ्र पकड़ कर लाएगी। वंही मौके पर मौके पर मौजूद नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को मंत्री सुदिव्य कुमार ने सख्त आदेश दिया कि फरार फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक को अविलंब गिरफ्तार करें ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। विदित हो कि राजकुमार पासवान परिवार का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था । उसके निधन से परिवार पर पहाड़ सा संकट खड़ा हो गया है।

इस मौके पर झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, संतोष पासवान, सुरेश पासवान , प्रदीप पासवान, रामजीत यादव, प्रदीप यादव, अरूण पासवान, अनवर अंसारी, सिराज अंसारी, गौतम पासवान, तरूण पासवान , मनोज तुरी, जगत पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी मुहल्ला वासियों ने कहा कि राजकुमार पासवान अपने मुहल्ला का एक सामाजिक कार्यकर्ता था किसी के भी दुःख सुख में वो खड़ा रहता था। आज हम सब उसके परिवार के इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े हैं। विदित हो कि कंधे में दर्द के बाद 29 जून को 11 बजे दिन में राजकुमार पासवान बक्सीडीह रोड झिंझरी मुहल्ला स्थित फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक डॉ नवीन कुमार सिन्हा के पास इलाज कराने गए थे और रात में ग़लत इंजेक्शन देने के कारण दूसरे दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
